ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

21 वर्षों से संसाधनों और पुलिस बल की कमी को झेल रहा है नवगछिया पुलिस जिला

राजेश कानोडिया, नवगछिया | 
अपराध के मानचित्र पर हमेशा चमकने वाले नवगछिया को 1992 में पुलिस जिला का दर्जा तो मिल गया था | जो भागलपुर जिला का अंग ही था | जहां अब तक के 21 वर्षों में 25 एसपी ने इस पुलिस जिला की कमान संभाली है | फिर भी नवगछिया पुलिस जिला अब तक संसाधनों और पुलिस बल की कमी को झेल रहा है |
वर्तमान स्थिति 
नवगछिया पुलिस जिला की भोगौलिक बनावट काफी विषम और दुरूह है | इस पुलिस जिला में गंगा और कोसी  नदी भी काफी लम्बाई में बहती है | जो अपराधियों के लिए आसान मार्ग उपलब्ध कराती है | इन दोनों नदियों का फैला विशाल दियारा क्षेत्र अपराधियों की शरणस्थली बना रहता है | जिससे जुडी है खगडिया, मधेपुरा, पुर्णिया व कटिहार तथा भागलपुर पुलिस जिले की सीमा | नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में अपराध कर अपराधी आसानी से सीमावर्ती अन्य जिलों में प्रवेश कर जाते हैं | जिनकी खोज और धर पकड़ के लिए नवगछिया पुलिस को एड़ी चोटी एक करने पर भी बमुश्किल से सफलता हाथ लग पाती है |
वर्तमान क्षेत्र 
नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत इस समय जहां महिला थाना, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के अलावा आदर्श थाना नवगछिया, परवत्ता, ढोलबज्जा, खरीक, गोपालपुर, इस्माइलपुर, बिहपुर थाना सहित भवानीपुर, झंडापुर, रंगरा तथा कदवा ओपी व नवगछिया शहर में दो टीओपी कार्यरत हैं | वहीं एक नदी थाना भी प्रस्तावित है |
60 प्रतिशत पुलिस बल की कमी
इसके बावजूद नवगछिया पुलिस जिला में आवश्यक संसाधनों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की भारी कमी बनी रहती है | एक जानकारी के मुताबिक इस पुलिस जिला में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सहित लगभग 60 प्रतिशत पुलिस बल की कमी है | जहां से पिछले दिनो कोर्ट के आदेश के तहत दो दारोगा को बर्खास्त भी किया गया है |
वाहनों का अभाव 
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत जहां महिला थाना, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, ढोलबज्जा , कदवा थाना को अपना वाहन है ही नहीं | वहीं इस्माइलपुर थाना का वाहन खराबी के कारण बेकार साबित हो रहा है | साथ ही एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय का वाहन जीर्ण शीर्ण हालत में है |

टेलीफोन सुविधा का अभाव 
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत ढोलबज्जा, इसमाइलपुर, बिहपुर, झंडापुर थाना व भवानीपुर, कदवा ओपी में इस आधुनिक समय में भी टेलीफोन सुविधा का अभाव है |
अश्वरोही दस्ता का अभाव
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अब तक अश्वरोही दस्ता का अभाव बना हुआ है | जिससे यहाँ के दियारा क्षेत्रों में अपराधियों का मनोबल तोड़ा जा सके |
 खोजी श्वान दस्ता का अभाव 
 नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अब तक  खोजी श्वान दस्ता का भी अभाव बना हुआ है | जिसकी वजह से समय पर अपराध अनुशंधान में काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है | समय समय पर आवश्यकता पड़ने पर बाहर से श्वान दस्ता को मंगाया जाता रहा है | जिसके आते आते विलंब हो जाती है |
यातायात पुलिस का अभाव 
 नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत यातायात पुलिस का अभाव बना हुआ है | जहां एक बार यातायात पुलिस का गठन भी हुआ था | जिसे शहर में कार्यरत किया गया था | इसके अभाव में हमेशा जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है |
कंप्यूटरी करण का अभाव 
नवगछिया पुलिस जिला में अब तक कम्प्यूटरी कारण भी नहीं किया जा सका है | पुलिस अधीक्षक के यहाँ भी गिनती के ही कंप्यूटर लगे हैं | जहां अभी भी अधिकांश काम पुराने टाइपराइटर पर ही किया जा रहा है | वहीं डीएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ , पुलिस निरीक्षक सहित सभी थाना में कंप्यूटर सिस्टम का अभाव बना हुआ है |
पुलिस लाइन की परेशानी 
नवगछिया पुलिस जिला में अब तक पुलिस लाइन की परेशानी बरकरार है | जिसका निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा है | यहाँ के पुलिस कर्मी लाचारीवश बाजार समिति के पुराने भवनों में समय काट रहे हैं |
निजी जमीन का अभाव
नवगछिया पुलिस जिला को अब तक निजी जमीन का अभाव बना हुआ है | जिसपर पुलिस अधीक्षक आवास व कार्यालय बना सके | अब तक पीडबल्यूडी की जमीन पर ही पुलिस अधीक्षक आवास व कार्यालय कार्यरत है |