ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्णिया में बरामद हुई झारखंड से लूटी गई स्कॉर्पियो, बिकी थी महज 1.37 लाख में

नव-बिहार समाचार। झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम ने पूर्णिया जिला के धमदाहा पुलिस की मदद से बुधवार की रात्रि धमदाहा उत्तर टोला से एक स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। जिसे झारखंड के दुमका जिला स्थित हाईवे से
28 अक्टूबर को लूट लिया गया था। जिसकी बिक्री महज 1लाख 37 हजार में बिहार में कर दी गयी थी।
इस बाबत दुमका के हेडक्वार्टर डीएसपी रोशन गुड़िया ने बताया है कि दुमका हाईवे से 28 अक्टूबर को अपराधियों द्वारा एक व्यवसायी से हथियार के बल पर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच 04एम 0724) को लूटा गया था। उसे अपराधियों ने बांका जिले के निवासी विक्की सिंह के हाथों 1 लाख 37 हजार में बेच दिया था। इसी दौरान झारखंड पुलिस ने इस घटना में शामिल झारखंड के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर झारखंड पुलिस ने बांका निवासी विक्की सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विकी सिंह ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि वह स्कॉर्पियो नवगछिया के मदरौनी गांव में अपने साला मोहन सिंह के हाथों बेच दिया है। जिसे उसने धमदाहा उत्तर टोल स्थित अपने ससुराल में रखा है। इसके बाद झारखंड पुलिस बुधवार की रात्रि धमदाहा पहुंची एवं धमदाहा पुलिस को साथ लेकर उत्तर टोला से उक्त स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया।
इस बाबत झारखंड स्पेशल यूनिट के डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय गिरोह है एवं झारखंड से चार पहिया वाहनों को लूटकर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में उसे अनाप-शनाप कीमतों में बेचकर यहीं खफा देता था।
फिलहाल झारखंड पुलिस उक्त स्कॉर्पियो सहित विक्की सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर झारखंड लौट गई है। जबकि विक्की सिंह के साला मदरौनी निवासी मोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।