ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में भाजपा नेता की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर में भाजपा नेता की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), भागलपुर। जिले में पीरपैंती प्रखंड के खवासपुर में अपराधियों ने भाजपा नेता मनोज मंडल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे दो गोली मारी है। एक गोली कनपटी में सटाकर मारी गई जबकि दूसरी गोली सीने के पास मारी गई है। वह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष था तथा इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी में जुटा था।

जानकारी के अनुसार उसकी 25 फरवरी को परीक्षा होनेवाली थी। घटना की जानकारी तब मिली जब दिन में वह 10 बजे तक सोकर उठा ही नहीं। उसकी मां मोसमात महबिया देवी उसे उठाने गई लेकिन फिर भी वह नहीं उठा। तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। तुरंत उसने शोर मचाया और परिजन तथा ग्रामीण दौड़े आए। वह आधा कंबल ओढ़े हुए था। कंबल हटाते ही पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां व परिजनों ने बताया कि रोज की तरह खाना खाकर वह दरवाजे स्थित कमरे में सोया था। बगल में श्राद्ध भोज समाप्त होने के बाद सत्संग चल रहा था। जेनरेटर एवं बाजे की आवाज तेज थी कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। बीच में कुछ आवाज हुई लेकिन ध्यान नहीं दे पाई। सुबह में उसकी लाश कमरे से बरामद की गयी।पेशेवर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम घटना की सूचना एकचारी थाना पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष ज्योतिष दास तत्काल घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामानंद कुमार कौशल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए।