ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अररिया के चांद मिश्रा को मिला प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड

अररिया / मुम्बई। बॉलीवुड से अररिया (बिहार) के लिये एक अच्छी खबर है। अररिया के चांद मिश्रा को दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड से नवाजा गया है। यह फिल्मी इंडस्ट्री का निजी अवार्ड है। फिल्मी जगत में इस अवार्ड को बहुत सम्मान से देखा जाता है। फ़िल्म जगत के 38 ज्यूरी मेंबर चयन करते हैं। यह अवार्ड उन्हें फ़ॉर बेस्ट बिज़नेस मैनेजर ऑफ सिने स्टार के लिए दिया गया है।

चांद मिश्रा तेगछिया, पटेगना के रहने वाले हैं। यहीं पढ़ाई की। वे डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन कुछ नंबरों पिछड़ने के बाद वे 1971 में मुंबई चले है। यहां से शुरू हुई उनकी संघर्ष की कहानी। अपनी मेहनत और पक्की धुन की बदौलत वह सिने स्टार के लिए प्रबंधन करने लगे। उन्होंने करीब एक दर्जन बड़े कलाकरों के लिए मैनेजर का काम किया।