ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शाम में आंधी और रात में बारिश का आम, लीची और गेंहू पर असर

भागलपुर। बंगाल और मध्यप्रदेश के ऊपर बने चक्रवात का असर सोमवार को यहां भी देखने को मिला। दिन भर धूप के बाद अचानक शाम में करीब पांच बजे तेज चक्रवाती हवा बहने लगी। आधे घंटे तक करीब 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा बहती रही। इसके बाद रात को लगभग साढ़े नौ बजे गरज के साथ अच्छी बारिश भी हुई। इस आंधी और बारिश की वजह से आम, लीची और गेंहू की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस तेज आंधी में आम और लीची के आये मंजर काफी मात्रा में झड़ गए। वहीँ खेतों में खड़ी गेंहू की तैयार फसल के दागी होने की सम्भावना बढ़ गयी है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार से चक्रवात का असर खत्म हो जाएगा। 

कृषि मौसम वैज्ञानिक बिरेंद्र कुमार के अनुसार सुबह चक्रवात का कुछ अंश अगर रहा भी तो ठंडी हवा के रूप में रहेगा। पानी और तेज हवा की संभावना अब नहीं दिख रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।