ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सात गोलियों से छलनी हुआ बिनोद यादव का शरीर


नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज  नेटवर्क) : नवगछिया के बाहुबली राजद नेता सह नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद बिनोद यादव के शरीर को अज्ञात अपराधियों ने सात गोलियों से उस समय छलनी कर दिया जब वे अपने रसलपुर स्थित घर से जीबी कालेज के समीप बने बासा पर रोजाना की तरह जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे राजद नेता की मौके पर ही मौत हो गयी।
जिसका पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बिनोद यादव के आँख, सर, चहरे, बांह, गला, छाती और पेट में गोलियां मारी थी। सभी गोलियां आरपार होने की बात सुनी जा रही है।
इधर इस हत्याकांड को लेकर नवगछिया पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। नवगछिया नगर और एनएच 31 पर पुलिस गश्त बढ़ा भी दी गयी है।
इधर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे बिनोद यादव के अंतिम दर्शन को करने सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और विधायक गोपाल मंडल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव, जदयू के त्रिपुरारी भारती के अलावा यादव सहित कई समुदाय के हजारों लोगों का हुजूम जमा हो गया।
खबर है कि सूचना मिलने के चार घंटे बाद भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ भागलपुर से नवगछिया नहीं पहुँच पाये हैं। जहां घटनास्थल को स्थानीय पुलिस सुरक्षित रखे है।