ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : घाट ठाकुरबाड़ी में शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ

नवगछिया स्थित घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में षष्ठम अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ के मौके पर
बुधवार की शाम से शिव महापुराण कथा मंच का शुभारम्भ संत सीताराम शरण जी महाराज द्वारा किया गया . इस मौके पर स्वामी आगमानंद जी महाराज की भी मौजूदगी देखी गयी. जिसका संचालन विष्णु महापुराण के प्रवक्ता डॉ श्रवण जी शास्त्री ने किया | इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, सचिव प्रवीण कुमार भगत के अलावा कई पदाधिकारी, सदस्य तथा शहर के कई गणमान्य एवं प्रमुख लोगों की मौजूदगी देखी गयी |
जहां शिव पुराण के शुभारंभ पर सीताराम शरण जी महाराज ने भगवान शिव के लिंग के प्रादुर्भाव का वर्णन किया | साथ ही ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव की उत्पत्ति का भी विस्तार से वर्णन किया | वहीं मौके पर स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने पंच तत्व का वर्णन करते हुए पंचाक्षरी मंत्र " ॐ नमः शिवाय" पर विशेष चर्चा की | मौके पर सिया वल्लभ शरण जी महाराज द्वारा शिव पुराण कथा प्रारम्भ करते हुए तुंबरू प्रसंग पर प्रकाश डाला गया |