ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मतगणना समाप्ति के बाद चले पत्थर, जवाब में लाठी और गोली

नवगछिया के प्रखंड परिसर में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जहां वार्ड नंबर आठ के एक प्रत्याशी के समर्थको ने पत्थर चलाये, वहीँ जवाब में पुलिस ने पहले लाठी चलाई बाद में मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन चक्र गोलियां हवा में दागी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने स्वयं उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा। जहां पुलिस निरीक्षक अमरकांत सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक प्रमोद पोद्दार , मैनेजर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी एवं दर्जनों पुलिस बल ने भी उपद्रवी तत्वों को दूर तक खदेड़ दिया।
इस पत्थर बाजी में जहां तीन पुलिस कर्मी चोटिल हुए। वहीँ लाठी से तीन लोग भी चोटिल होने की खबर है। वैसे पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मौके पर ही थानाध्यक्ष को आदेश दिया की उपद्रवी तत्वों को चिन्हित करके प्राथमिकी दर्ज करें।