ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में नहीं रुक रही चोरी की घटनायें, भीषण चोरी का शिकार हुआ एक और घर

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पिछले दो तीन माह से नवगछिया नगर में भीषण और बड़ी बड़ी चोरी की कई घटनाओं को शातिर चोरों ने बड़ी बखूबी से अंजाम दिया है। उसी कड़ी में आज एक और भीषण चोरी की जानकारी मिली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार यह भीषण चोरी नवगछिया नगर के मुख्य मार्ग में हुई है। चोरों ने यह घटना स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के निकट मोहन चित्र मंदिर नामक पुराने सिनेमा घर के मालिक बिनोद तुलस्यान के घर मे की है। इसका खुलासा आज उस समय हुआ जब गृह स्वामी बिनोद तुलस्यान अपनी पत्नी सहित एक माह बाद अपने बेटा से मिलकर वापस घर आये। घर का दरवाजा खोलते ही उनके और उनकी पत्नी के होश उड़ गए।

घर से बाहर जाने के पहले उन्होंने अपने घर के सभी छह कमरों में ताला लगा दिया था। सभी सामान ठीक ठाक से रखा था। लेकिन आज सुबह जैसे ही बाहर से आकर ताला खोला तो देखा कि सभी अटैची का ताला खुला है और सभी रूम के सारे समान बिखरे पड़े हैं। लगता है किसी ने आराम से काफी समय तक सारी जगहों को खंगाला है।