ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के रास्ते आनंद विहार-जोगबनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

नव-बिहार समाचार (नस), नवगछिया : भारतीय रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व में ट्रेन में भीड़ को कम करने एवं रेलयात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने नवगछिया के रस्तेे
आनन्द विहार-जोगबनी के बीच एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर से आगामी 29 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को 04010 डाउन आनंद विहार से भाया गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी जंक्शन, सीतापुर कैंट, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर,सिवान जंक्शन, छपरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन,नवगछिया (भागलपुर), कटिहार जंक्शन, पूर्णियां होते हुए जोगबनी पहुंचेगी।
जबकि आगामी 26 सितंबर 2017 से 31 अक्टूबर 2017 तक प्रत्येक मंगलवार को उक्त ट्रेन नंबर 04009 बनकर जोगबनी से नवगछिया के रास्ते इसी रूट होकर आनंद विहार को रवाना होगी। बरौनी जंक्शन पर अप ट्रेन के आगमन का समय संध्या 4.00 बजे एवं प्रस्थान का समय 4.10 मिनट है। जबकि डाउन ट्रेन के आगमन का समय रात्रि 10.15 मिनट एवं प्रस्थान का समय 10.25 मिनट है।