ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

याद किये गये पूर्व राज्यमंत्री मदन प्रसाद सिंह

नव-बिहार समाचार, भागलपुर। बिहार के पूर्व राज्यमंत्री स्व मदन प्रसाद सिंह को आज उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के
हरनाथचक स्थित निवास पर आज प्रातः उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई।
शीतल प्रसाद सिंह ने कहा कि मदन बाबू कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता थे। वे लगभग 18 साल प्रदेश में विभिन्न विभागों के मंत्री बन जनता की सेवा की। आज के ही दिन 2009 में उनका निधन हो गया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस मौके पर शोभानंद झा, निशीथ प्रसाद सिंह, बाल्मीकि कुंवर, शीला देवी निषाद, अशोक कुमार सिंह, मिथिलेश प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, राजेन्द्र ठाकुर, छोटे लाल ततमा इत्यादि लोग उपस्थित थे।