ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रास्ता बदल भागलपुर पहुंचा मानसून, भारी बारिश के आसार


भागलपुर/ पटना। पश्चिम बंगाल से किशनगंज और पूणिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार रास्ता बदल कर पहले जमशेदपुर पहुंचा और फिर वहां से रविवार को भागलपुर पहुँच गया है।
पटना स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक राजेश कुमार ने बताया कि देर रात से मानसून की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून पश्चिम बंगाल से बिहार के रास्ते आने में कमजोर हुआ था। इसलिए महाराष्ट्र के नासिक और उड़ीसा के झासीगोंड़ा होते हुए इस बार पहले जमशेदपुर पहुंचा। वहां से रविवार को भागलपुर पहुंचा है
मानसून पहुंचने से ही शहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई और बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि भागलपुर में दो दिनों तक रहने के बाद मानसून पूर्णिया-कटिहार व आसपास के इलाके होते हुए पूरे बिहार में फैल जाएगा।
दरअसल, बंगाल से पूर्णिया के रास्ते आने वाला मानसून इस रूट में कमजोर पड़ गया था, वरना दो से तीन दिन पहले ही मानसून बिहार में प्रवेश कर जाता। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक से दो दिन में 30 एमएम तक बारिश हो सकती है।