ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में सारे शाम आम व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार में नवगछिया पुलिस जिला के बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को सरे शाम और सरे आम गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया बहियार में आम व्यापारी मंतोष सिंह उर्फ मंटू सिंह को गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह बगीचे में आम तोड़वा रहा था।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम लगभग सात बजे दस-बारह की संख्या में आए अपराधियों ने मंटू सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे छलनी कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने मंटू के पेट, पीठ, हाथ और सिर में गोली मारी। एक गोली मंतोष की हथेली पर भी लगी थी।
हत्या की सूचना पर नवगछिया डीएसपी मुख्यालय पीके झा, नवगछिया थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु सहित गोपालपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गांव के पिंकू सिंह के बाग का आम उन्होंने खरीदा था। शनिवार को आम तोड़ाई हो रही थी। गाड़ी लोड होने के दौरान चार पेटी आम कम पड़ गए। इसपर वह फिर से कुछ मजदूरों के साथ बाग में गए थे। इसी दौरान केले के खेत से बदमाश फायरिंग करते हुए निकले। फायरिंग देख मजदूर वहां से जान बचाकर भाग गए। मंटू ने भी भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया।

डीएसपी पीके झा ने कहा कि घटना पुराने विवाद में हुई है। परिजनों ने देर रात तक कोई आवेदन नहीं दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी चल रही है।