ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिनोद यादव के बेटे, पत्नी और भाभी भी कूदे नगर पंचायत चुनाव में

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर) । नवगछिया स्थित नगर पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए इसबार बाहुबली राजद नेता स्व. विनोद यादव के परिवार से तीन लोग मैदान में उतरे हैं। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विनोद यादव की पत्‍‌नी सोनी देवी ने वार्ड संख्या तीन से नामांकन किया है। इनके प्रस्तावक ब्रजेश झा व समर्थक कृत्यानंद पोद्दार बने हैं। विनोद यादव के पुत्र अभिषेक रमण (टीएन) ने वार्ड संख्या 22 से नामांकन दाखिल किया है। इसके प्रस्तावक अभिषेक रमण व समर्थक नेपाली साह बने हैं। साथ ही विनोद यादव की भाभी सुनीता देवी वार्ड संख्या चार से चुनाव लड़ रही हैं। इनके प्रस्तावक उपेंद्र यादव व समर्थक कैलाश यादव बने हैं। बता दें कि गत वर्ष बीस अगस्त को अपराधियों ने गांव में ही विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इन प्रत्याशियों ने कटाए नाजिर रसीद

नवगछिया नगर पंचायत के लिए शुक्रवार को 24 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटाए। वार्ड संख्या एक से नागेश्वर प्रसाद सिंह, वार्ड संख्या तीन से वंदना देवी, वार्ड संख्या चार से आशा देवी, वार्ड संख्या छह से परमादेव मंडल, वार्ड संख्या आठ से हदीशा खातून, वहाबउद्दीन, वार्ड संख्या 10 से तुलसी प्रसाद मंडल, शंकर मंडल, सहेंद्र पंडित ने नाजिर रसीद कटाए हैं। वार्ड संख्या 11 से सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या 14 से संजीव कुमार, विमल चिरानिया, वार्ड संख्या 16 से कृष्ण कुमार केडिया, वार्ड संख्या 18 से दीपक कुमार साह, दीपक महतो, वार्ड संख्या 19 से ललिता देवी, अनिता देवी, वार्ड संख्या 20 से शंभू कुमार, वार्ड संख्या 23 से मेही ऋषिदेव, सोनी देवी, शंभू कुमार पासवान ने नाजिर रसीद कटाए।