ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा नेत्री सह प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉक्टर बिमला राय का निधन

नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या सह नवगछिया की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉक्टर बिमला राय का आज
दोपहर अपने सोनीपत स्थित आवास में निधन हो गया। वह पिछले साढ़े चार  वर्ष से बीमार चल रही थी। 75 वर्षीय दिवंगत डॉ विमला राय अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्री, नाती पोता सहित पूरा भरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका पार्थिव शरीर कल दोपहर तक नवगछिया स्थित आवास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार का निर्णय लिया जाएगा।
डॉ विमला राय के निधन से पूरा नवगछिया भाजपा परिवार शोकाकुल है। निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, लायंस क्लब के चेयरपर्सन पवन कुमार सर्राफ, श्री गोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रुंगटा, प्रमुख समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रमुख दयाराम चौधरी, भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित दर्जनों प्रमुख लोगों और चिकित्सकों तथा समाज सेवियों इत्यादि में नवगछिया स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
उनके पुत्र डॉक्टर अरुण कुमार राय के अनुसार कल दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर नवगछिया पहुंचने की संभावना है। 5 फरवरी 2012 को उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार इलाजरत रही थी। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां से एक पूजा को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी गई थी। तब से वह अपने सोनीपत स्थित आवास पर ही रही थी।
सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ आरसी राय की धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती विमला राय कुटिल राजनीतिज्ञों से परेशान होकर डॉक्टर की नौकरी सेवानिवृत्ति से मात्र 6 माह पहले ही छोड़कर सक्रिय राजनीति में शामिल हुई थी। इसके बाद वो भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी बनी। 1992 में खगड़िया सीट से लोकसभा और इसके बाद बिहपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। एक बार बिहपुर दक्षिण से जिला पार्षद भी बनी थी। सूबे की बदली राजनीति को देखते हुए सक्रीय राजनीति से अलग होकर चिकित्सक के रूप में नवगछिया पुलिस जिला के लोगों की सेवा करती रहीं।