ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी खबर : नवगछिया के यादव हुए गोल बंद, बुलों मंडल को जिताने का लिया संकल्प


लोकसभा चुनाव को लेकर नवगछिया में यादवों की एक महासभा रसलपुर निवासी बिनोद यादव के बासा पर सम्पन्न हुई। जहां बिनोद यादव के नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल के सारे यादव गोल बंद हुए। मौके पर सभी ने एक साथ राजद प्रत्याशी सह लालू यादव के प्रतिनिधि बुलों मंडल को जिताने का संकल्प भी लिया।
इस महासभा की अध्यक्षता योगेन्द्र यादव भवानीपुर तथा संचालन अधिवक्ता कैलाश यादव ने की। जहां मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कृष्ण देव यादव, कुमोदी यादव (भवानीपुर), अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद यादव, नन्द लाल यादव, जय प्रकाश यादव, मुक्ति कुमार मधु, शराब व्यवसायी मनोज यादव, मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही, रोहिणी यादव, कारे यादव, सुभाष यादव, विकास यादव, पप्पू यादव, ब्रह्मदेव यादव, शैलेश यादव, चमक लाल यादव, अशोक यादव, शिव नन्दन यादव, राम बालक यादव, बाबू लाल यादव सहित यादव जाति के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी देखी गयी।