ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया गौशाला की नई पहल : पहली रोटी गाय की

नये साल के मौके पर नवगछिया गौशाला द्वारा एक नई पहल "पहली रोटी गाय की" की शुरुआत की गयी है | जिसकी पूरे नवगछिया शहर में सराहना की जा रही है | जिससे  पहली रोटी गाय को देने की शहर के अधिकांश लोगों की इच्छा भी  पूरी होनी शुरू हो गयी है |
इसके लिए नवगछिया गौशाला द्वारा एक
रिक्सा तैयार किया गया है | जिसमें भजन का  गायन भी होता है | यह रिक्सा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरता है | जहां आस पास के लोग अपने अपने घरों से गाय के लिए बनी पहली रोटी के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थ भी रिक्सा में देते हैं | इस सुसंस्कृत कार्य के लिए जगदीश महाराज, कृष्ण कुमार सर्राफ, निर्मल चिरानिया, जय प्रकाश केडिया, नीरज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, अनिल भगत, संतोष भगत, वीणा देवी यादुका, विनीता रानी, नीलम चौधरी इत्यादि सैकड़ों लोगों ने गौशाला कमिटी को धन्यवाद दिया है |