ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में वाहन चोर सक्रिय, शहर से हुई बोलेरों गायब

नवगछिया में अब वाहन मालिकों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत हो गयी है | इन दिनों नवगछिया थाना क्षेत्र में वाहन चोर ज्यादा सक्रिय हो गए हैं | हाल ही में नवगछिया कचहरी से एक वकील की मोटरसाइकिल गायब होने के बाद राजेन्द्र कालोनी से लगातार दो मोटरसाइकिल गायब हो गयी | जहां पहले इस तरह की वारदात से लोग निश्चिंत रहते थे | वहाँ इतनी घटना के बाद भी नवगछिया शहर की पुलिस
चुस्त नहीं हो सकी | जिसके फलवरूप नवगछिया शहर से बीती रात में बोलेरों गायब हो गई |
जानकारी के अनुसार नवगछिया शहर के मेन रोड स्थित मारवाड़ी विवाह भवन के बाहर से 11-12 जनवरी की रात नीरज कुमार सर्राफ पिता शिव कुमार सर्राफ की BR 11H 2663 नंबर की मेरुन कलर की बोलेरों गाड़ी गायब हो गयी है | जो रात साढ़े दस बजे तक देखी गयी थी | वहीं सुबह से गाड़ी गायब है | इस बाबत वाहन मालिक द्वारा नवगछिया आदर्श थाना को लिखित सूचना दे दी गयी है |