ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फूस की झोपड़ी में कट रही है पूस की रात

फूस की झोपड़ी में पूस की रात को ठंड से ठिठुरते हुए काट रहे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गंगा कोसी क्षेत्र के विस्थापितों को नये साल से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले वर्ष पुर्नवास के लिए जमीन का आवंटन नहीं हो सका |   गत वर्ष उम्मीद थी कि प्रशासन पुर्नवास की व्यवस्था करेगा। वहीं इस पूस की रात काट रहे विस्थापितों के मुहल्ले में न तो अलाव की व्यवस्था की गयी है और न ही विस्थापित परिवारों को कंबल ही दिया गया है।

मालूम हो कि पिछले वर्ष इन लोगों को पुनर्वास कराने का आश्वासन दिया गया था। विस्थापित जीवन काट रहे सुनील दास, अनिल कुमार मंडल, बुद्धदेव मंडल, मुकेश मंडल,राबीन कुमार आदि ने कहा कि इस भीषण ठंड में रात काटनी मुश्किल हो गई है। प्रशासन द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था की जा रही है और ने तो कंबल की।
इधर स्थानीय जिला पार्षद विजय मंडल एवं गौरव राय ने कहा कि विस्थापितों के लिए अलाव और कंबल की व्यवस्था जिला प्रशासन से कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी  ने कहा कि विस्थापितों की समस्या से वरीय पदाधिकारियों अवगत है। निर्देश आते ही पुर्नवास का कार्य शुरु कराया जाएगा। कंबल और अलाव की व्यवस्था भी दिशा निर्देश मिलने पर ही संभव है ।