ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया शपथ ग्रहण

नगर पंचायत नवगछिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष इन्द्रा देवी और उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ़ केडी यादव ने शनिवार को ही अनुमंडल कार्यालय में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी ईश्वर चन्द्र शर्मा ने सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में दिलायी। जहां मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रशिक्षु अपर समाहर्ता दुष्यंत कुमार, अवर निर्वाचन अधिकारी श्वेता कुमारी, सहायक विश्व दीपक कुमार एवं प्रेक्षक भी मौजूद थे।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण से पहले अनुमंडल कार्यालय में सबसे पहले सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सभी तेईस वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। जहां इस पद के लिए दो लोगों ने उम्मीदवारी दी थी। जिसमें से इन्द्रा देवी को चौदह तथा राजो देवी को नौ मत मिले। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। इस पद के लिए भी दो लोगों ने अपनी उम्मीदवारी जताई। जिसमें से अरुण कुमार यादव उर्फ़ केडी यादव को तेरह और बिनोद मंडल को दस मत प्राप्त हुए।
मतों की गिनती समाप्त होते ही विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गयी। वहीँ मौके पर ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिला दी गयी।
इन दोनों की जीत पर सभी वार्ड पार्षदों सहित नवगछिया शहर के सभी प्रमुख लोगों, समाजसेविओं, बुद्धिजीविओं, पदाधिकारिओं ने अपनी अपनी और से बधाई दी है।