ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नव निर्वाचित नगर अध्यक्षा का गली गली में हुआ स्वागत

नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्षा इन्द्रा देवी का शनिवार को नवगछिया के हर मार्ग और गली गली में लोगों ने भव्य स्वागत किया। नगर अध्यक्षा के साथ उनके पति चंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ़ नेता जी के अलावे जदयू के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बीरेंद्र कुमार सिंह, कई नव निर्वाचित पार्षद , कांग्रेस के अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना एवं शहर के कई गणमान्य लोग भी साथ थे। वहीँ इन्द्रा देवी एवं चंदेश्वरी सिंह ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
इन्द्रा देवी की इस जीत पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, कांग्रेस के अब्बास अंसारी, झाबर मल मावंडिया , युवा जदयू के अजीत कुमार, हुलास सिंह आदि ने शुभ कामनाएं दी हैं।