ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महिला विधायक ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से की शादी

असम की कांग्रेस विधायक रूमी नाथ के पति पिछले दस दिन से दावा कर रहे थे कि उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है, लेकिन अब पता चला है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हैं। यही नहीं, रूमी नाथ के फेसबुक अकाउंट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक उन्होंने धर्म परिवर्तन कर उस प्रेमी के साथ शादी भी रचा ली है।

रूमी नाथ ने फेसबुक पर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक अब उनका नाम राबिया सुल्ताना हो गया है। उन्होंने सामाजिक कल्याण विभाग के एक मुलाजिम जाकिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया है। हुसैन से उनकी मुलाकात भी इसी सोशल साइट के जरिए हुई थी।

जाकिर हुसैन के साथ रूमी नाथ उर्फ राबिया सुल्ताना का निकाह उनके गायब होने से बहुत पहले 13 अप्रैल को ही हो गया था। इसके लिए काजी का इंतजाम राज्य के मंत्री सिद्दिकी अहमद ने करवाया था। गायब होने से पहले भी विधायक की दूसरी शादी की खबरें मीडिया पर आई थीं, लेकिन तब उन्होंने जोरदार खंडन किया था। अब वही विधायक दुनिया को बताने के लिए फेसबुक पर अपने निकाह की तस्वीरें डाउनलोड कर रही हैं। उनकी पहली शादी राकेश सिंह से हुई है, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।

पूरे घटनाक्रम के अनुसार 22 मई को विधायक अपने ड्राइवर और अंगरक्षकों के साथ सिल्चर मेडिकल कॉलेज गई थी। उन्होंने साथ गए लोगों को बाहर इंतजार करने को कहा और खुद अंदर चली गईं। इसके बाद से ही उन्हें गायब बताया जा रहा था। कांग्रेस के टिकट पर चुने जाने से पहले वह एक बार भाजपा की विधायक भी रह चुकी हैं।