ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनाव मैदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

नवगछिया के नगर पंचायत चुनाव मैदान में महिलाओं का बोलबाला साबित हो गया। जिसमें महिलाओं ने पुरुषों को जम कर मात दी है। तेईस वार्ड वाले नगर पंचायत में इस बार महिलाओं की संख्या चौदह और पुरुषों की संख्या मात्र नौ ही होगी। स्पष्ट है कि नवगछिया की महिलाएं पुरुषों से डेढ़ गुना अधिक आगे हैं। तभी तो महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के अलावा पुरुषों की सीटों पर भी महिलाओं ने कब्जा जमाने में सफलता प्राप्त कर ली।
इस चुनाव में महिलाओं ने वार्ड नंबर एक, दो, चार, छह, सात, आठ, नौ, दस, चौदह, पंद्रह, सोलह, अठारह, इक्कीस और बाईस पर अपना कब्जा जमा लिया। वहीँ वार्ड नंबर तीन, पाच, ग्यारह, बारह, तेरह, सत्रह, उन्नीस, बीस और तेईस पर ही पुरुषों का कब्जा कायम रह सका।